mahakumb

Ram Mandir में अब श्रद्धालुओं के दर्शन का समय बढ़ा, जान लीजिए पूरा शेड्यूल...

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Mar, 2025 03:31 PM

now the time for devotees to visit ram mandir

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं  की संख्या लगातार बढ़ती रही। महाकुंभ 2025 के दौरान भी यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलला के दर्शन किए...

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं  की संख्या लगातार बढ़ती रही। महाकुंभ 2025 के दौरान भी यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इसी बीच अब जानकारी मिली है कि राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुलेगा।

PunjabKesari
देखें शेड्यूल...
राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने यह जानकारी दी। मीडिया प्रभाग के अनुसार, राम मंदिर में दर्शन की नयी समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और यह सोमवार से ही लागू हो गया। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा।

PunjabKesari
इतने बजे होगी संध्या आरती 
दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम सात बजे संध्या आरती होगी। ट्रस्ट ने बताया कि भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा।    

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!