कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले-पार्टी को थी नए कप्तान की जरूरत

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Oct, 2022 06:57 PM

mallikarjun kharge became the president of congress

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन (80) खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से...

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन (80) खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। बता दें कि अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे जैसे ही घोषणा हुई की मल्लिकार्जुन खड़गे भारी मतों से विजय हुए तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता वा नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की।

2024 का चुनाव कांग्रेस का है, कांग्रेस सरकार बनाएगी-बृजलाल खाबरी
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने खड़के को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान पत्रकारों द्वारा कांग्रेस को कैसे आगे बढ़ाएंगे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस कभी पीछे नहीं रही, कांग्रेस पहले भी मजबूत थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। आगे कहा कि 2024 का चुनाव कांग्रेस का है, कांग्रेस सरकार बनाएगी। जिसदिन से राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा लेकर चले हैं उस दिन से भी पूरा देश उनके पीछे चल पड़ा है। जिस जिस जगह व राज्य से वह गुजर रहे हैं लाखों की संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। राहुल गांधी ही भारत हैं भारत ही राहुल गांधी हैं ये हमारा नारा है।

कांग्रेस पार्टी को नए कप्तान की जरूरत थी-नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नए कप्तान की जरूरत थी जो अब मिल गया है। खड़गे जी की नेतृत्व में और खाबरी के निर्देश में पार्टी और समाज की सेवा करेंगे और देश को टूटने से बचाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!