BIG BREAKING: नहाते समय कई लोग गंगा में डूबे,  पांच के शव बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Oct, 2023 04:44 PM

major accident in prayagraj many people drowned in ganga while bathing

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गंगा में नहाते समय एक युवक डूबने लगा। युवक को बचाने के चक्कर में कई लोग डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। लोगों की अवाज सुनकर घाट पर लोगों की भीड़ लग गई।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गंगा में नहाते समय एक युवक डूबने लगा। युवक को बचाने के चक्कर में कई लोग नदी में  डूब गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद पांच शव बरामद कर लिया है।

सीएम ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों राहत बचाव के निर्देश दिए है। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि मृतक कहां के रहे वाले है। फिहाल सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारी राहत बचाव कार्य में जुटे है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवकुटी थाना क्षेत्र में गंगा के म्योराबाद कछार में सुबह कुछ किशोर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गये थे। नहाते समय गहरे पानी में डूब गये जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने सभी किशोर के शव नदी से बाहर निकाल लिये है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!