गोबर के एक लाख दीये से कल जगमग होगा लखनऊ का गोमती तट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Nov, 2020 04:05 PM

lucknow s gomti beach will be illuminated tomorrow by

लखनऊ नगर निगम के कान्हा उपवन की गायों के गोबर के बने एक लाख दीयों से शुक्रवार को गोमती का झूलेघाट रोशन होगा। दीपावली से ठीक एक दिन पहले गोमय दीपावली मनाई जाएगी। अब तक शहरवासी 50 हजार से अधिक गोबर के दीये निगम से खरीद चुके हैं। साथ ही गोबर से बनी...

लखनऊः लखनऊ नगर निगम के कान्हा उपवन की गायों के गोबर के बने एक लाख दीयों से शुक्रवार को गोमती का झूलेघाट रोशन होगा। दीपावली से ठीक एक दिन पहले गोमय दीपावली मनाई जाएगी। अब तक शहरवासी 50 हजार से अधिक गोबर के दीये निगम से खरीद चुके हैं। साथ ही गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी बेची जा रही हैं। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने आज यहां कहा कि इन दीपों के जरिए लक्ष्मी-गणेश, नगर निगम व अन्य शब्द रेखांकित किए जाएंगे। बहुत से लोगों को यह आशंका है कि गोबर के दीये हैं तो यह खुद भी जल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन दीयों में 20 प्रतिशत मिट्टी भी है।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस प्रयास से स्वयं सहायता समूह की करीब 500 महिलाओं को रोजगार भी मिला है। नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासी घर बैठे ऑनलाइन या फोन कर दीये मंगवा सकते हैं। निगम के स्वच्छता चैंपियंस उनको घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। रोजाना करीब 50 हजार दीये निगम तैयार कर रहा है। प्रमुख बाजार और मॉल में भी गोमय दीप उपलब्ध हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर एवं फेसबुक से इसकी माकेर्टिग की गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!