Lok Sabha Elections 2024: सपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने डाला वोट, बूथ से बाहर आते ही लोगों से की ये अपील

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2024 09:34 AM

lok sabha elections 2024 sp candidate manoj kumar cast his vote

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान नगीना लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान नगीना लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने अपना वोट डाला है। उन्होंने KM इंटर कॉलेज धामपुर में बूथ नंबर 71 पर अपना मतदान किया। वोट डालने के बाद सपा प्रत्याशी ने लोगों से वोट की अपील की है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा । आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले चरण में UP की इन 8 सीटों पर हो रहा मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में चुनाव हो रहा है। जिनमें रामपुर, सहारनपुर, पीलीभीत, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कैराना शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। वहीं, 2019 में भी राज्य में 7 फेज में वोट डाले गए थे।

पहले चरण देश की 102 सीटों पर हो रहा मतदान
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों में सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटें हैं। जहां वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, असम की 4, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, त्रिपुरा की 1, पश्चिम बंगाल की 3, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!