लॉकडाउनः MP-UP बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों मजदूर, SP ने कहा- जल्द निकलेगा हल

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Apr, 2020 12:46 PM

lockdown hundreds of workers stranded on mp up border

खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर देश भर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में राज्यों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।  आंध्र प्रदेश, तेलांगना समेत देश के अन्य राज्यों से आये मजदूर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर फंसे हुए हैं, लेकिन...

ललितपुरः खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर देश भर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में राज्यों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।  आंध्र प्रदेश, तेलांगना समेत देश के अन्य राज्यों से आये मजदूर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर फंसे हुए हैं, लेकिन सीमा सील के होने के कारण उन्हें UP में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।ये वह मजदूर हैं जो होशंगाबाद में मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

बता दें कि काम न होने के चलते मजदूर अन्य प्रान्तों से अपने  घर की ओर रुख कर रहे हैं। इन मजदूरों में बड़ी तादाद जनपद जालौन के उरई कस्बे  की हैं। लॉकडाउन की वजह से MP से लगने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। उन्हें अपने राज्य की सीमाओं में घुसने ही नहीं दिया जा रहा है। अब ऐसे में गैर प्रांतों से लौट रहे मजदूर अपने घर नहीं जा पा रहे हैं।

सागर SP ने कहा-जल्द निकलेगा हल
MP के सागर जिला प्रशासन ने इन मजदूरों की सुध ली और इनके खाने-पीने के साथ रुकने का इंतजाम भी किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि काफी संख्या में मजदूर हैं। बहुत सारे लोग आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व अन्य राज्यों से आए हुए लोग है जो UP के रहने वाले हैं। इनके बारे में जिलाधिकारी सागर व ललितपुर एसपी से भी बात हुई है। वो भी उच्च अधिकारियों से निर्देश ले रहे हैं। संभावना है कि आज रात तक कोई न कोई हल निकल जाएगा। भोपाल स्तर से भी बातचीत चल रही है। जहां तक खाने-पीने की बात है तो इनके लिए खाने की व्यवस्था की गई है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!