आफत बनी बारिश! बदायूं में गंगा नदी उफान पर, तटवर्ती 30 गांव में बाढ़ का खतरा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Aug, 2021 04:59 PM

disaster turned rain ganga river in spate in badaun

पहाड़ी इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश में कई दिन से हो रही बारिश और बांध से पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बदायूं जिले के लगभग 30 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर...

बदायूं: पहाड़ी इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश में कई दिन से हो रही बारिश और बांध से पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बदायूं जिले के लगभग 30 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है तथा तेजी से कटान होने के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली 3 मुख्य तहसीलों में सहसवान,बदायूं और दातागंज के लगभग 30 गांव पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उसहैत का अहमदनगर बछौरा सहित कई गांव के मार्ग बाढ़ में कट चुके हैं और गंगा में समा गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। दौरा करने के बाद जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को सभी जरूरी वस्तुऐं देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राशन आदि की व्यवस्था भी की गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!