CM को अपनी समस्याएं बताने पहुंची महिला को हिरासत में लिया, अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

Edited By Imran,Updated: 03 Sep, 2022 05:16 PM

detained the woman who came to tell her problems to the cm

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन की सूचना पर जिलेभर के फरियादियों की भारी भीड़ शनिवार सुबह से ही सकिर्ट हाउस के सामने इकट्ठा थी। एक फरियादी महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार...

मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन की सूचना पर जिलेभर के फरियादियों की भारी भीड़ शनिवार सुबह से ही सकिर्ट हाउस के सामने इकट्ठा थी। एक फरियादी महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए उनसे मिलने के लिए बहुत देर तक हंगामा किया।        

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व अफसरों के इशारे पर उसके परिवार वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए जिसके कारण उसका परिवार बर्बादी की कगार पर जा पहुंचा है। मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों ने हंगामा करती महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला लगातार शोर मचाने के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों मे से किसी का दिल नहीं पसीजा। मझोला पुलिस ने महिला फरयादी को हिरासत में ले कर थाने में भेज दिया गया। पुलिस के वाहन मे जबरन बैठाते समय महिला जोर जोर से रोने लगी। चीख पुकार सुनकर सकिर्ट हाउस मे खड़े आला अधिकारी भी गेट के पास आ गए और मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचने से पहले हंगामा शांत कराए जाने के अधीनस्थों को आदेश दे दिए गये। 
वहीं, बैठक के दौरान सीएम योगी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की तारीफ भी की। सीएम ने कहा कि आज उनके जनपद आया हूं। आज उनके स्वागत का दिन है। सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान, बिलारी विधायक फहीम इरफान, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, कांठ विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी भी बैठक में शामिल हुए। खास बात यह रही कि सपा के सभी जनप्रतिनिधि काले रंग की गाड़ी से पहुंचे। वहीं, सुरक्षा के लिए गेट पर लगी पुलिस ने सपा नेताओं को रोक लिया। सर्किट हाउस में सभी नेताओं को गाड़ी से उतरने के बाद उनकी कारों को बाहर भिजवा दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!