Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 01:56 PM
जिले में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक 22 वर्षीय दलित महिला और उनकी भतीजी की कथित हत्या के सिलसिले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 20 दिसंबर को लुहारी खुर्द गांव में दलित महिला और उनकी 5 वर्षीय भतीजी का शव मिला था।
मुजफ्फरनगर(उत्तर प्रदेश): जिले में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक 22 वर्षीय दलित महिला और उनकी भतीजी की कथित हत्या के सिलसिले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 20 दिसंबर को लुहारी खुर्द गांव में दलित महिला और उनकी 5 वर्षीय भतीजी का शव मिला था।
पुलिस के मुताबिक, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमवीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपी और 1 पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो पिस्तौल, बड़ी संख्या में कारतूस और एक बाइक बरामद की गई।
गौरतलब है कि इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 विशेष टीमों का गठन किया था।