Crime News: डॉक्टर का गुप्तांग काटकर पत्नी को किया था कुरियर, रेप का महिला ने लिया था ऐसा बदला कि कांप जाए रूह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Sep, 2023 05:56 PM

crime news doctor s genitals were cut off and he was couriered

कानपुर देहात में 10 साल पहले हुई सरकारी डॉक्टर की हत्या के मामले में दोषी महिला को जमानत मिल गई है। मामले में सेशन कोर्ट स...

कानपुर देहात: कानपुर देहात में 10 साल पहले हुई सरकारी डॉक्टर की हत्या के मामले में दोषी महिला को जमानत मिल गई है। मामले में सेशन कोर्ट से दी गई। आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। कानपुर देहात में तैनात रहे डॉ. सतीश चंद्रा की साल 2013 में रनियां क्षेत्र के राही पर्यटक आवास गृह में हत्या हो गई थी। इस महिला ने डॉक्टर की हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट काट लिए थे और फिर बाद में इसे डॉक्टर की पत्नी को कुरियर कर दिया था। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया था। महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 
PunjabKesari
अब महिला की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 50-50 हजार रुपए के 2 मुचलके पर जमानत दे दी है। यह वारदात 21 जुलाई 2013 का है। मृत डॉक्टर की पहचान अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सतीश चंद्रा के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि शव में से प्राइवेट पार्ट गायब है। वहीं होटल के कमरे में दीवारों पर डॉक्टर के ही खून से लिखा था कि ‘जब मनुष्य प्रकृति से छेड़छाड़ करता है तो प्रकृति अपने ढंग से उसे ठीक कर देती है’। इस इबारत को पढ़ने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस के सामने वारदात की पूरी कहानी खुल कर आ चुकी थी।  

पुलिस ने दबिश देकर महिला को अरेस्ट किया था। महिला से पुलिस ने इस विभत्स हत्या के संबंध में पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल लिया था। महिला ने पुलिस बताया था कि डॉक्टर सतीश चंद्रा ने उसे अपने शब्दजाल में फंसा लिया था। वह अक्सर उसके साथ रेप करता था। कई बार उसने अप्राकृतिक सेक्स भी किया। इससे वह परेशान रहने लगी थी और डॉक्टर से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसी के चलते उसकी हत्या करने की साजिश रची।

डॉक्टर को राही गेस्ट हाउस में बुलाया था
प्रीति ने बयानों में कहा था कि वह 15 जुलाई 2013 को कॉल कर डॉक्टर को राही गेस्ट हाउस बुलाया था। उन्होंने 21 जुलाई का वक्त दिया। वह पहले ही वहां पहुंच गई थी। ढाई घंटे इंतजार के बाद डॉ. चंद्रा आए। उसने ढेरों गोलियां शराब की बोतल में डाल दी थीं।

शराब में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाईं थीं
डॉक्टर शराब पीकर बेसुध हो गए, तो सबसे पहले उनका होंठ स्टेपल किया, लेकिन वह ठीक से नहीं हो पाया। तब डॉक्टर के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया था। इसके बाद धारदार चाकू से गला काटा। फिर गुप्तांग काट दिया। इसके लिए उसने डॉ. चंद्रा के सीजर ब्लेड का उपयोग किया। हत्या करने के बाद प्लास्टिक में गुप्तांग रखकर पीछे का दरवाजा खोला और कानपुर आ गई।

डॉक्टर के खून से दीवार पर लिखा था...
होटल के जिस कमरे में कत्ल हुआ था, वहां फर्श पर खून धब्बे हर तरफ दिख रहे थे। वहीं, कमरे की एक दीवार पैगाम लिखा था। इसे देखकर पुलिस पहले कुछ समझ नहीं पाई थी। दीवार पर कातिल डॉक्टर ने खून से पैगाम लिखा था कि ‘जब मनुष्य प्रकृति से छेड़छाड़ करता है, तो प्रकृति अपने ढंग से उसे ठीक कर देती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!