CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Aug, 2023 12:47 PM

cm yogi listened to the complaint in janata darshan

CM Yogi उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कर्मभूमि गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम योगी ने आज सबसे पहले मठ में पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने जनता दरबार लगाया। इस दौरान जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ दिखी।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कर्मभूमि गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम योगी ने आज सबसे पहले मठ में पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने जनता दरबार लगाया। इस दौरान जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ दिखी। सीएम ने सभी की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए।जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद सीएम योगी ने मोतीराम अड्डा में विशाल वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे। यह वेयरहाउस करीब 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। वेयरहाउस की परियोजना में 30 करोड़ का निवेश हुआ है. इस परियोजना से करीब 1 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा. वेयरहाउस का निर्माण मेसर्स श्री एसोसिएटस के द्वारा करवाया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि बीते कल लगभग दोपहर 12 बजे सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे,यहां उन्होंने करीब 1200 करोड़ की लागत से बनने वाले एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया।  इस एथेनॉल प्लांट के क्रियाशील होने के बाद 1 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। योगी ने कहा कि गीडा में सीपी मिल्क की तरफ से डेरी उद्योग, तत्वा प्लास्टिक की तरफ से पाइप निर्माण उद्योग, वरुण ब्रेवरेज की तरफ से बॉटलिंग प्लांट और केंद्रीय भंडारण निगम की तरफ से वेयरहाउस का निर्माण किया जा रहा है और यहां अंकुर उद्योग का इस्पात प्लांट शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सहजनवा और गीडा में निवेश, रोजगार व विकास कार्यों का संगम देखने को मिल रहा है। अकेले भीटी रावत में 207 एकड़ में औद्योगिक विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। 25 एकड़ में गारमेंट पाकर् का भी निर्माण किया जा रहा है।

PunjabKesari

दुनिया में गारमेंट उत्पादों की काफी मांग है और यदि महिलाओं को प्रशिक्षित कर इस सेक्टर से जोड़ दिया जाए तो घरेलू कामकाज निपटाते हुए भी महिला 10000 से 15000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती है। गारमेंटट पाकर् के लिए 101 भूखंडों का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही गारमेंट सेक्टर के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स भी बनाया जा रहा है। 92 यूनिटों वाले प्लास्टिक पाकर् का विकास किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने बताया कि भीटी रावत में एक पॉलिटेक्निक का निर्माण भी शीघ्र पूरा होगा। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पॉलिटेक्निक में ऐसे ट्रेड शुरू किए जाएं जो गीडा के उद्योगों से मिलते जुलते हों। उन्होंने गीडा प्रशासन ने कहा कि वह गीडा में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने पर भी ध्यान दे। सीएम इंटर्नशिप योजना से युवाओं को उद्योगों के साथ जोड़ा जाए। इसमें प्रशिक्षण की अवधि में आधा मानदेय सरकार देगी व आधा मानदेय उद्योग की तरफ से दिया जाएगा। योगी ने दक्षिणांचल में औद्योगिक विकास को लेकर तैयार की जा रही परियोजना का जिक्र करने से पूर्व कांग्रेस और समाजवादी पाटर्ी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा जब भी मिलती हैं तब अनर्थ ही करती हैं। जनता के पैसे से धुरियापार में चीनी मिल लगा दी गई जबकि वहां एक डंठल गन्ना पैदा नहीं होता। वह मिल एक दिन भी नहीं चली और कंडम हो गई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार धुरियापारमें 8385 एकड़ में नया औद्योगिक नगर बसाने जा रही है। इससे काम की तलाश में बैंकाक, सिंगापुर, लाओस आदि देशों को जाने वाली दक्षिणांचल के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा।  

 मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए निवेश मित्र, निवेश सारथी जैसे सिंगल विंडो सिस्टम लागू किए गए हैं। इससे कार्यालय का चक्कर लगाने, बाबूगिरी व घूसखोरी से मुक्ति मिली है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में देश की तस्वीर बदल गई है। दुनिया के लोगों का भारत के प्रति नजरिया बदला है। भारत विकास के नए.नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज अपना देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष महोत्सव में दुनिया की सर्वाधिक अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति व रिसर्च की ताकत पर अधिकार रखने वाले जी.20 के देशों की अगुवाई का अवसर देश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि अगले 25 वर्षों अर्थात अमृतकाल में हम कैसे भारत का निर्माण चाहते हैं। विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और हमें उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!