Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Oct, 2021 04:43 PM
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेहद सक्रीय हैं। जिसके चलते प्रियंका ने यूपी चुनाव में महिलाओं के 40 फीसदी टिकट देने का वादा किया है। इस पर बीजेपी सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने जोरदार निशाना साधा ह...
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेहद सक्रीय हैं। जिसके चलते प्रियंका ने यूपी चुनाव में महिलाओं के 40 फीसदी टिकट देने का वादा किया है। इस पर बीजेपी सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव के बाद फिर यूपी से गायब होकर बिल में घुस जाएंगी। उन्होंने कहा है कि लड़कियों को मोबाइल और स्कूटी देने का प्रियंका गांधी का वादा महज चुनावी है।
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, ‘प्रियंका गांधी बखूबी जानती हैं कि यूपी में कांग्रेस चुनाव नहीं जीत रही है, इसीलिए वह महिलाओं को चुनाव हराने के लिए ही उन्हें चुनाव लड़ा रही हैं’। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के पास यूपी में अब कुछ नहीं बचा है। उनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के चार महीने पहले घर से निकलने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के पास यूपी में अब कुछ नहीं बचा है। उनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के चार महीने पहले घर से निकलने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। रीता बहुगुणा ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से सीधे तौर पर महिलाओं को फायदा हुआ है।
रीता बहुगुणा ने कहा है कि कांग्रेस यूपी में चुनाव हार रही है, इसलिए महिलाओं को चुनाव में झोंक रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में योगी और मोदी का शासन महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक रहा है, इसलिए यहां पर महिलाएं पूरी तरह से बीजेपी के साथ हैं।