BJP Foundation Day: आज स्थापना दिवस मना रही भाजपा, घर-घर संपर्क अभियान करेगी शुरू

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Apr, 2024 11:09 AM

bjp foundation day bjp is celebrating

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा आज उत्तर प्रदेश के सभी 1.63 लाख बूथों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर रहकर स्थापना दिवस...

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा आज उत्तर प्रदेश के सभी 1.63 लाख बूथों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर रहकर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। इसके बाद बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा और पदयात्रा निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जाएगी।

भाजपा आज प्रदेश के सभी 1.63 लाख बूथों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा बाइक रैली और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान होगा। बूथ पर पहुंच कर हर मतदाता को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

PunjabKesari
घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेगी BJP
स्थापना दिवस पर बीजेपी घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेगी। जिसके तहत भाजपा आज घर-घर दस्तक देगी। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बताया था कि इस कार्यक्रम के जरिए आम जनता के बीच जाकर फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करनी है। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर रहकर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। इसके बाद बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाना है। पदयात्रा निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करनी है। लोगों से आग्रह कर उनके घरों पर पार्टी का झंडा लगवाना है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: यूपी में दूसरे चरण की 8 सीटों पर 94 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 81 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज
उत्तर प्रदेश में लोकसभा-2024 के चुनाव के दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीट पर कुल 94 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए और 81 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 175 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। द्वितीय चरण के लिए भरे गये नामांकन पत्रों की आज हुई जांच में 94 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए तथा 81 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किये गए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!