प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, संत बोले- लोगों की मांगों को पूरा करने का प्रयास करें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Apr, 2024 12:06 PM

bjp candidate hema malini reached the shelter of premanand maharaj

भारतीय जनता पार्टी की मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी शनिवार को प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ...

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी की मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी शनिवार को प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचीं। तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाराज ने भी उन्हें कई सुझाव भी दिए। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि हमारे ब्रजमंडल की सेवा में आप हैं, हमारे प्रभु पर आश्रित हैं। आप भक्ति करती हैं, आपने तिलक भी लगा रखा है। जहां कर्तव्य की शिक्षा देने वाले सर्व लोक महेश्वर श्री कृष्ण हैं, वहां विजयश्री है।

महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि आप पर संतों का सानिध्य रहता ही है। भागवत चरणों का आश्रय है ही तो लौकिक विजय के पार आप आलौकिक विजय भी प्राप्त कर सकती हैं। संसार की विजय उनके चरण चूमती है जो भगवान के आश्रित रहते हैं। आप 10 वर्ष से विजय प्राप्त कर रहीं हैं। आगे के लिए भी आप उत्साह बनाए रखें। इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि मैं आगे और अच्छा करूंगी। 

प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि जिस तरह से आप मेरे से मिल रहीं हैं। इसी तरह से आपको संगोष्ठियां करनी चाहिए. इस तरह से समाज में मिले कि आप उनके संरक्षक हैं। आप छोटी से छोटी सभाओं में जाएं। समाज के लोगों की मांगों को पूरा करने का प्रयास करें। हमें चिंता नहीं करनी चाहिए, हमें अपने कदम इतने पर ही नहीं रोकने हैं, हम और भी आगे बढ़ सकते हैं। समाज प्रियता बढ़ेगी तो हम आगे बढ़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!