विस उपचुनाव: विपक्ष के लचर रवैये के चलते BJP ने हासिल की मनोवैज्ञानिक बढ़त

Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Oct, 2019 03:13 PM

bjp achieved psychological edge

उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्ष के लचर रवैये के चलते बीजेपी ने मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव  का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में बीजेपी के नेता जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्ष के लचर रवैये के चलते बीजेपी ने मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव  का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में बीजेपी के नेता जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा के शीर्ष नेतृत्व के चुनाव प्रचार अभियान में शिरकत न करने पर एकतरफा मुकाबला होने की संभावना प्रबल हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने की कवायद में जुटी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी। पार्टी के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि पार्टी आलाकमान नेताओं का प्रचार में हिस्सा नहीं लेना कांग्रेस की परंपरा है। इस नाते प्रियंका और राहुल गांधी यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं आएंगे। वहीं बसपा प्रमुख मायावती हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्हें 8 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करना है। पार्टी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा के भी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार न किए जाने की संभावना है। मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के भी अकेले प्रचार में हिस्सा नहीं लेने के आसार हैं।

सपा के लिए रामपुर सीट बनी प्रतिष्ठा का सवाल
सपा ने अब तक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार अखिलेश रामपुर विधानसभा सीट की प्रत्याशी तंजीम फातिमा के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं। सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम पहली बार यहां से चुनाव लड़ रही हैं। सपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आजम यहां से विजयी रहे थे। हालांकि, उनके लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!