बाराबंकी में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत 3 रिश्तेदार डूबे, दो शव बारामद

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Apr, 2024 05:12 PM

big accident in barabanki 3 relatives including two brothers who went

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब घाघरा नदी में नहाने गए एक ही साथ पांच बच्चे गए। नदी पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। नदी में डूबने वालों में नूर आलम 26 पुत्र अब्दुल हेई,...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब घाघरा नदी में नहाने गए एक ही साथ पांच बच्चे डूब गए। नदी पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डूबने वालों में नूर आलम 26 पुत्र अब्दुल हेई, अहम रजा 15 पुत्र मो शकील, हमजा 12 वर्षीय पुत्र मो शकील, शाफ अहमद 12 वर्षीय पुत्र महमूद आलम, अमान 10 वर्षीय का नाम शामिल है।  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शाफ अहमद व अमान शव निकाल लिया है जबकि तीन की तलाश कर रही है।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव के पास नदी में पांच बच्चे नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से दो शव बरामद कर लिया है। शेष लापता बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं घटना के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!