आज मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगे Akhilesh Yadav, सपा उम्मीदवार के लिए करेंगे चुनाव-प्रचार

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Apr, 2024 10:39 AM

akhilesh yadav will roar in muzaffarnagar

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए है। सभी राजनीतिक दल जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है और वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है...

लखनऊ (अश्वनी सिंह): लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए है। सभी राजनीतिक दल जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है और वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है। आज यानी सोमवार को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर में चुनावी हुंकार भरेंगे। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे अखिलेश
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने भी अब चुनाव के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। आज अखिलेश यादव की मुजफ्फरनगर जनपद में पहली जनसभा होगी। वह कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा में दोपहर एक बजे सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में जनसभा करेंगे। वह सुबह 11ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होंगे और दोपहर 1ः00 बजे बघरा मुजफ्फरनगर में जनसभा करेंगे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा चुकी है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

PunjabKesari
अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम
●अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होंगे
●दोपहर 12:45 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे
●दोपहर 1ः00 बजे बघरा मुजफ्फरनगर में जनसभा करेंगे
●शाम 4 बजे इटावा पहुंचेंगे अखिलेश यादव

यह भी पढे़ंः Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने इलाहाबाद लोकसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, उज्जवल रेवती रमण सिंह को मिला टिकट
कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ कर आए उज्जवल रमण सिंह को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार जारी पार्टी प्रत्याशियों की सूची में सिंह का नाम इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए शामिल किया गया है। उज्जवल रमण सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता हाल ही में ली थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही साफ हो गया था वह इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!