22 जनवरी को अयोध्या जाकर पापों का प्रायश्चित करें अखिलेश यादव: आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- बेतालों की वजह से कांग्रेस नेतृत्व परेशान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Jan, 2024 11:25 PM

akhilesh yadav should atone for his sins by going to ayodhya on january 22

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलना सौभाग्य का विषय है। वहीं उन्होंने अपनी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ बेताल है जिनकी वजह से कांग्रेस नेतृत्व बहुत परेशान है। कांग्रेस में...

Sambhal News, (मुजम्मिल दानिश): कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलना सौभाग्य का विषय है। वहीं उन्होंने अपनी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ बेताल है जिनकी वजह से कांग्रेस नेतृत्व बहुत परेशान है। कांग्रेस में 80 फीसदी नेता भगवान राम के मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए सुनहरा मौका है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या जाकर अपने पापों का प्रायश्चित करें।
PunjabKesari
प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलना सौभाग्य का विषय
संभल सदर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलना सौभाग्य का विषय है। उन्हें प्रसन्नता हो रही है कि 22 जनवरी को वह भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम जब लंका फतह कर घर लौटे थे तब दीपावली मनी थी और अब 22 जनवरी को भी दीपावली मनाई जाएगी। कांग्रेस द्वारा इसे बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम मनाए जाने के सवाल पर कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र होने का मतलब यह नहीं है कि यह राष्ट्र विरोधी देश है। भारत के संविधान के प्रथम पृष्ठ पर राम दरबार का चित्र अंकित है जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने लिखा है।
PunjabKesari
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के नेताओं की बेताल से की तुलना
उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं सब राम के हैं और राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। राहुल गांधी का कहना कि यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम है इसलिए वह अयोध्या नहीं जाना चाहते इस सवाल पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ बेताल हैं उन बेतालों से कांग्रेस नेतृत्व बहुत परेशान है। जब बेताल सिर पर बैठता है तो विक्रम की बुद्धि खराब हो जाती है। ठीक इसी तरह कांग्रेस पार्टी के भीतर कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें राम जी से चिढ़ है और सनातन से चिढ़ है। उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है।  

राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती
अखिलेश यादव 22 जनवरी के बाद अयोध्या में राम जी के दर्शन करने जाएंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद क्या अयोध्या में राम जी की मूर्ति बदल जाएगी जो वह बाद में जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाद में जाने से अच्छा है कि 22 जनवरी को ही जाएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए अपने पापों का प्रायश्चित करने का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या जरूर जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने सभी विपक्षी दलों को कहा कि वह भाजपा से लड़ें ना कि भगवान श्री राम से लड़े। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सभी विपक्षी दलों से कहा कि वह भाजपा का विरोध करें लेकिन भगवान राम का विरोध नहीं करें क्योंकि राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!