BJP पर अखिलेश का आरोप- निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को खत्म कर रही है पार्टी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Feb, 2021 08:45 PM

akhilesh s accusation on bjp party is destroying the rights

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार निजीकरण की मुहिम चलाकर संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म कर रही है। यादव ने शुक्रवार

लखनऊः  समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार निजीकरण की मुहिम चलाकर संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म कर रही है। यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने समाज के हर वर्ग के लोगों को दु:खी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है लेकिन नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है।

यादव ने आगे कहा कि दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है। पार्टी मुख्यालय में बसपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को सपा में शामिल करने के बाद यादव ने कहा कि इनके आने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बूथ पर लड़ने वाले नेता कार्यकर्ता हमें मिल रहे हैं। पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। अब सपा की सरकार बनेगी। पंचायत चुनावों से भी शानदार परिणाम 2022 में आएगा।

यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यूरिया खाद मंहगी है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है। माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था। यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वेस्टमेंट ला पाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!