World Cup 2023: विश्वकप 2023 जीत के लिए प्रयागराज में अखंड रामायण पाठ का आयोजन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Nov, 2023 05:25 PM

akhand ramayana recitation organized in prayagraj to win

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2023 जीत के लिए प्र...

प्रयागराज: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2023 जीत के लिए प्रयागराज में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने की कामना से पूर्वाचल छठ समिति की ओर से पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अद्दश्य सरस्वती के संगम तट पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।

यहां मंच तैयार किया गया है। यहां लगे बैनर पर विश्वकप में हिस्सा लेने वाले खिलाडियों की तस्वीर लगाई गयी है। इसके साथ क्रिकेट विश्व कप की ट्राफी की भी फोटो लगाई गयी है। बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने की कामना के लिए खेल प्रेमियों को संकट हरण हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा गया। खेल प्रेमी अरविंद सिंह ने बताया कि हम भारतीय टीम को विश्व विजेता होना देखना चाहते हैं।

क्रिकेट एक सर्व लोकप्रिय खेल है। इसमें दोनों टीमें अपने देश के लिए खेलती हैं। जब दो टीमें खेलेंगी तो एक की जीत और दूसरे के हार निश्चित है। यहां पर पाठ कर रहे खेल प्रमी अपने देश को विजेता के रूप में देखना चाहता हूं और इसलिए संकटहरण हनुमान मंदिर में पाठ कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!