सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, मामले में एक आरोपी महिला गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Nov, 2024 01:10 PM

a woman accused arrested

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला आरोपी ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी...

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला आरोपी ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी पहचान 24 साल की फातिमा खान के रूप में हुई है। दरअसल, मुंबई यातायात पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा एक संदेश मिला था। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर थी और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

'बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा'
जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला है कि अगर आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट पर है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

CM योगी को कई बार मिल चुकी हैं जान से मारने की धमकियां
आपको बता दें कि इस साल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी देने वालों को यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। जिनमें किसी ने डायल 112 पर कॉल कर धमकी दी तो किसी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए। इन सभी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने धमकी देने के कुछ ही दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढे़ंः सपा के ‘पीडीए' का मतलब परिवार का विकास: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल के पीडीए का मतलब सिर्फ परिवार का विकास है। दरअसल, अखिलेश यादव ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे' नारे को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि यह नकारात्मक नारा उनकी निराशा और नाकामी का प्रतीक है, जिसके कुछ घंटों बाद मौर्य ने यह बयान दिया। मौर्य ने यादव पर तीखा हमला किया करते हुए आरोप लगाया कि सपा के पीडीए का मतलब सिर्फ परिवार का विकास है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!