पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने फायरिंग करने के बाद खुद को गोली से उड़ाया

Edited By ,Updated: 23 Aug, 2016 10:16 AM

bulandshahr police firing death

उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस लाइन में रात एक सनकी कांस्टेबल द्वारा की गई फायरिंग में 2 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस लाइन में रात एक सनकी कांस्टेबल द्वारा की गई फायरिंग में 2 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। इसके बाद हमलावर पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात सोरन त्यागी अपने साथी पुलिसकर्मियों मनोज यादव, चन्द्रपाल और मनबीर के साथ पुलिस लाइन परिसर में बैठा था। अचानक सोरन त्यागी ने अपनी रायफल से गोली चलानी शुरु कर दी। इस घटना में कांस्टेबल मनोज यादव (42) और दरोगा चन्द्रपाल(43) की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि मनवीर घायल हो गया। घायल मनवीर को नोएडा रेफर किया है।  

उन्होंने बताया कि सोरन काफी देर तक गोली चलाता रहा और पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लाइन के मैदान के एक कोने में जाकर सोरन ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!