टॉक्यो पैरालंपिक: राष्ट्रपति कोविंद ने सिल्वर मेडल जीतने पर Noida DM सुहास को दी बधाई

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Sep, 2021 10:42 AM

tokyo paralympics president kovind congratulates noida

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के लिए नौकरशाह एवं खिलाड़ी सुहास यथिराज को रविवार को बधाई दी और कहा कि एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति उनका समर्पण असाधारण है। उत्तर प्रदेश के गौतम...

नोएडा/नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के लिए नौकरशाह एवं खिलाड़ी सुहास यथिराज को रविवार को बधाई दी और कहा कि एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति उनका समर्पण असाधारण है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी यथिराज (38) रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गये, उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया। वह उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 
PunjabKesari
कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘सुहास यथिराज को बधाई जिन्होंने पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में विश्व के पहले नंबर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी और रजत पदक जीता। एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति आपका समर्पण असाधारण है। उपलब्धियों से भरे भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।'' 
PunjabKesari
आईएएस अधिकारी संघ ने भी यथिराज को बधाई दी है। उसने ट्वीट किया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास को तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए बधाई। हमें और पूरे देश को आप पर गर्व है।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!