Edited By ,Updated: 22 Apr, 2017 05:11 PM
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। चाचा ने अपनी ही सगी 17 वर्षीय भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामला खुलने के डर से हैवान ने भतीजी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।
बस्ती(विवेक श्रीवास्तव): बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। चाचा ने अपनी ही सगी 17 वर्षीय भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामला खुलने के डर से हैवान ने भतीजी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने आनन-फानन में शव को जला दिया।
पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी के दो भाइयों के खिलाफ भी हत्या के बाद शव जलाने में साथ देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। वहीं पकड़े गए आरोपी(चाचा) का कहना है कि उस ने न दुष्कर्म किया है और न ही हत्या। लड़की ने खुद आत्महत्या कर ली थी। मैं दिन में एक संस्था पर चला गया था, दिन में मुझे 2 बजे घटना की जानकारी हुई। उसके बाद लड़की को सल्टौवा हास्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने जवाब दे दिया, फिर शाम तक उसको घर ले आए और जला दिया।
वहीं एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि गांव वालों को जब इस मामले पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना चौकीदार को दी। चौकीदार ने थाने पर बताया इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। मौके पर निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पूरा मामला हत्या का लगने लगा। घटना स्थल के निरीक्षण और अन्य साक्षों से जब चीजें इस घटना से मैच नहीं कर रही थी। इसके बाद पुन: जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया।