अखिलेश-मायावती की बढ़ी मुश्किलें: 3 बागी नेता बीजेपी में हुए शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 03:37 PM

ramesh yadav joined the bjp bukkal nawab and thakur jaheer singh

समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब, विधान परिषद के सभापति यशवंत सिंह आैर बसपा के एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के भाजपा में शामिल हाेने की लग रही अटकलें खत्म हाे गई हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह आैर बसपा के एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के भाजपा में शामिल हाेने की लग रही अटकलें खत्म हाे गई हैं। साेमवार काे इन तीनाें नेताआें ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ज्ञात हाे कि इन तीनाें नेताआें ने बीते शनिवार यानि कि 29 जुलाई काे इस्तीफा दे दिया था। 

केशव मौर्या ने दिलाई सदस्यता 
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में आज भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने इन तीन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब एक साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।इनके बाद ही अलीगढ़ के ठाकुर जयवीर सिंह भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पहले से ही भाजपा कार्यालय में थे। 

अपना रास्ता बदल चुकी है बसपा-जयवीर सिंह
इस मौके पर ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपना रास्ता बदल चुकी है। अब उसका कोई लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी बड़े नेताओं से वार्ता हो गई है। यशवंत सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आया हूं। उधर बुक्कल नवाब ने कहा मुझे पार्टी में शामिल करने के लिए बुलाया गया है। 

माया-अखिलेश को बड़ा झटका
नवाब और यशवंत के सपा छोडऩे से जहां साईकिल खेमे में खलबली मची हुई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही बीजेपी पर विधायकों को तोडऩे का आरोप लगा चुके हैं। वहीं जयवीर सिंह के बसपा छोडऩे से मायावती को एक करारा झटका लगा है। जयवीर सिंह बसपा के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। उनके जाने से बसपा को एक बड़े नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। जयवीर सिंह के बसपा छोडऩे पर मायावती ने भी बीजेपी को जमकर कोसा। मायावती ने कहा कि सत्ता की लोभी बीजेपी ने अब सभी हदों को लांघ दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!