UP के इस जिले में निकला 2 किलो का एक आलू, खुद किसान भी हुआ हैरान....देखने वालों का खेत में लगा तांता

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Mar, 2024 12:48 PM

one potato weighing two kilos the farmer himself was surprised

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक किसान के खेत में 2 किलो का एक आलू निकला है। जिसको देखने के बाद किसान खुद ही हैरान रह गया। जब लोगों की इस बात का पता लगा...

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक किसान के खेत में 2 किलो का एक आलू निकला है। जिसको देखने के बाद किसान खुद ही हैरान रह गया। जब लोगों की इस बात का पता लगा तो किसान के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। किसान का कहना है कि हमारे घर में कई पीढ़ियों से आलू की खेती होती चली आ रही है, लेकिन मैंने पहली बार इतना बड़ा आलू देखा है और मैं बहुत हैरान भी हूं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फर्रूखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के पतौजा गांव में किसान मेराज हुसैन अपने खेतों में आलू की खेती करते हैं। इस बार आलू की पैदावार को देखकर वह हैरान पड़ गए, जब उनके खेत में खुदाई के दौरान एक आलू 2 किलो से अधिक वजन का निकला। इस आलू को देखने के लिए लोग ही नहीं बल्कि आसपास के दूसरे किसान भी पहुंच रहे हैं।

जानिए, क्या कहना है किसान हुसैन का?
2 किलो का आलू उगाने वाले किसान हुसैन ने बताया कि वह खेती का काम करते हैं और अपने खेतों में आलू की फसल का अधिकांश उत्पादन करते हैं, लेकिन इस बार जो उनके खेत में एक ही आलू 2 किलो का निकला है उसको देखकर वह खुद हैरान हैं। उनका कहना है कि हमारे परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी से आलू की खेती होती चली जा रही है, लेकिन इस तरह का आलू पहली बार निकाला है।

2 किलो का आलू देख किसान खुद भी रह गया हैरान
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का फर्रूखाबाद जिला आलू की खेती में सबसे पहले जिलों में शामिल है। एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी भी इसी जिले में है, जहां से देश ही नहीं दूसरे देशों में भी लाखों क्विंटल आलू निर्यात किया जाता है। इस समय खेतों में आलू की खुदाई चल रही है, जिसमें 2 किलो का आलू निकला है, जिसको देखकर किसान खुद भी हैरान रह गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!