फिर बदली तारीख, अब 19 मार्च को होगा यूपी में शपथ ग्रहण समारोह

Edited By ,Updated: 17 Mar, 2017 03:02 PM

now will be swearing in ceremony on 19th march in up

उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री और मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 19 मार्च को शाम पांच बजे कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित होगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री और मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 19 मार्च को शाम पांच बजे कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है। 

इससे पहले कल लोक भवन में नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में भाजपा विधानमण्डल दल के नेता का चयन किया जायेगा। विधायकों की बैठक के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मोदी मंत्रिमण्डल में नगर विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और पार्टी महामंत्री तथा राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहेंगे। 

भाजपा के 312 विधायक चुने गये हैं जबकि उसके गठबंधन अपना दल के नौ और भारतीय समाज पार्टी(भासपा) के चार विधायक चुनाव जीते हैं। इस बीच, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री बनने से साफ इंकार कर दिया है। राजनाथ सिंह ने फोन पर कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता। वह जहां हैं खुश हैं और पूरी क्षमता से देश की सेवा कर रहे हैं। 

राजनाथ सिंह के इंकार के बाद अब रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम इस पद की रेस में सबसे आगे है। हालांकि, इस पद के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी लिया जा रहा है। कुछ लोगों का मत है कि 2019 के चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राह्मण चेहरे पर भी दांव लगा सकते हैं और ऐसा मानने वाले केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगमंत्री कलराज मिश्र को उपयुक्त बता रहे हैं। 

इन अटकलों के बीच सभी नेता यह कहते हैं कि जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहेंगे, मुख्यमंत्री वही होगा। वे यह भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री का नाम मोदी ने तय कर लिया होगा। उनके अलावा इसकी सटीक जानकारी यदि किसी को होगी तो वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह होंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को भी इसकी जानकारी हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!