अखिलेश का बड़ा एक्शन, पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से किया भंग

Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Aug, 2019 12:58 PM

akhilesh yadav dissolves delhi unit of party

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बाद अब पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बाद अब पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई।
PunjabKesari
इससे पहले शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य, जिला, युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य कार्यकारिणी भंग कर दी थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि नई कार्यकारिणियों का गठन जल्द किया जाएगा। वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश लगातार लोगों से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया हासिल कर रहे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर संगठन को नए जोश के साथ पुन: खड़ा किया जाएगा।

बता दें कि, लोकसभा चुनावों में सपा का प्रदर्शन खराब रहा था। जिसके बाद पार्टी के नए फैसले को जनता के बीच खोए हुए विश्वास को पुन: हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!