Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 08:02 PM
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी ताल ठोकने की तैयारी में आम आदमी पार्टी लग गयी है। राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में उतरने जा रही है।
फैजाबाद(अभिषेक सावन्त): उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी ताल ठोकने की तैयारी में आम आदमी पार्टी लग गयी है। राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में उतरने जा रही है। आप पार्टी के अवध प्रान्त के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने जून-जुलाई में होने वाले निकाय चुनाव में मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव पार्टी अपने सिम्बल पर लड़ेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी चुनाव अभियान के लिए चुनाव प्रचार शुरू करेगी।
बताते चलें कि पार्टी के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में अपनी दमदारी दिखाने के लिए प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी सभी वार्ड और मोहल्लों के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ेगी। देश के सबसे बड़े सूबे की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव ना लड़ा हो बावजूद इसके निकाय चुनाव में पार्टी जनता के मुद्दों पर प्रदेश में अपनी दावेदारी ठोकने का ऐलान कर चुकी है।
चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी ने नगर वार्ड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात अभी से ही शुरू कर दी है। यही नहीं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इतना ही नहीं जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी सत्तारूढ़ पार्टियों को निकाय चुनाव में शिकस्त देने के लिए दमदारी के साथ सूबे में चुनाव मैदान में उतर रही है।