Edited By ,Updated: 14 Mar, 2016 04:05 PM
उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविन्दनगर क्षेत्र में बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की झुलसकर मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने रोते हुए कहा कि...
कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविन्दनगर क्षेत्र में बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की झुलसकर मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने रोते हुए कहा कि फैक्ट्री के मालिक घटना के तुरंत बाद मेरे भाई की मौत को छुपाने में लग गए। उन्होंने हमसे कहा था किसी को कुछ न बताना।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दादानगर स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में कल देर रात अचानक आग लग गई। वहां सो रहे रिजवान (20) की आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जबकि 5 मजदूर किसी प्रकार बच निकले। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सार्टसर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है। दुकान में बिस्कुट बनाने के सामान समेत प्लास्टिक और कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।