Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Dec, 2019 03:58 PM
झारखंड की 81विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में मतदान करवाए जा रहे हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनावी शांतिपूर्ण तरीके से हो चुके हैं। वहीं अब चौथे चरण के चुनाव सोमवार को होंगे। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी बूथों पर ड्यूटी के लिए रवाना हो गए हैं।
रांचीः झारखंड की 81विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में मतदान करवाए जा रहे हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनावी शांतिपूर्ण तरीके से हो चुके हैं। वहीं अब चौथे चरण के चुनाव सोमवार को होंगे। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी बूथों पर ड्यूटी के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मतदानकर्मियों को कलस्टर व अतिसंवेदनशील बूथों पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। इसी के साथ जिन 15 सीटों पर मतदान होंगे उनमें देवघर, मधुपुर, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, टुंडी और बाघमारा, झरिया, जमुआ शामिल हैं।
वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि मतदान शुरु होने के डेढ़ घंटा पहले मतदानकर्मियों और मतदान अभिकर्ताओं को मतदान केंद्र पर उपस्थित होना है। इसके बाद मॉक पोल की कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे तक और कुछ सीटों पर 5 बजे तक होगा।