Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Mar, 2020 02:25 PM
झारखंड में 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) अपनी पार्टी की तरफ से सुप्रीमो शिबू सोरेन को उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर सकती है।
रांची: झारखंड में 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) अपनी पार्टी की तरफ से सुप्रीमो शिबू सोरेन को उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर सकती है।
जानकारी के अनुसार, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि शिबू सोरेने को राज्यसभा भेजा जाए। वहीं इसका प्रस्ताव शीर्ष नेताओँ को भेज दिया गया है। पार्टी इसकी औपचारिक घोषणा कुछ दिन में कर सकती है। राज्यसभा चुनाव 2 सीटों पर होने हैं।
बता देँ कि सोरेन दुमका से पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे। वहीं अब हेमंत सोरेन की ओर से दुमका सीट छोड़े जाने के बाद अब झामुमो विधायकों की संख्या 29 हो गई है।