Edited By prachi,Updated: 17 Aug, 2019 01:31 PM
झारखंड के पलामू से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां नशे में धुत कार चालक ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 पुलिस जवानों को रौंद दिया। एक जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है। वहीं मृतक के परिजनों का...
पलामूः झारखंड के पलामू से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां नशे में धुत कार चालक ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 पुलिस जवानों को रौंद दिया। एक जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष देर रात लेस्लीगंज थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पांकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दो जवानों को रौंद दिया। हादसे में लेस्लीगंज थाना के जवान सोनू कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि लेस्लीगंज थाना का दूसरा जवान जयराम पासवान गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत होकर कार चला रहा था। लेस्लीगंज थाना पुलिस की टीम आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है।