चुनाव ड्यूटी पर आए जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Dec, 2019 10:02 AM

commander commits suicide after shooting company commander

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर आए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान ने आपसी विवाद के बाद अपने कंपनी कमांडर को सोमवार तड़के गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने अपने हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर आए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान ने आपसी विवाद के बाद अपने कंपनी कमांडर को सोमवार तड़के गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने अपने हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
PunjabKesari

कंपनी कमांडर की पहचान मेला राम और आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान विक्रम राजबाड़ी के रूप में की गई है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद जवान ने अपने हथियार से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं और उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!