Edited By Nitika,Updated: 19 Aug, 2018 02:20 PM
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सारे देश में शोक की लहर है। अटल जी की अस्थियों को हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर रविवार को विसर्जित किया गया।
रांचीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सारे देश में शोक की लहर है। अटल जी की अस्थियों को हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर रविवार को विसर्जित किया गया।
अटल जी की अस्थियों को हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी के साथ-साथ देश की कई प्रमुख नदियों में भी विसर्जित किया जाएगा। इसी के चलते झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा करते हुए कहा कि वाजपेयी की अस्थियों को झारखंड की 4-5 प्रमख नदियों में भी विसर्जित किया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के द्वारा विचार किया जा रहा है कि झारखंड में अटल जी के नाम पर कोई योजना की शुरुआत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अटल जी का स्मारक स्थल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को देश की लगभग 100 नदियों में विसर्जित किया जाएगा। अटल की याद में सोमवार को दिल्ली के डी जाधव स्टेडियम में सर्वदलीय प्रार्थना सभा होगी। इसके साथ ही सभी राज्यों की राजधानियों में प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी।