Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Pakur Assembly Seat पर

Edited By Nitika,Updated: 15 Dec, 2019 04:17 PM

a look at pakur assembly seat

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 16 सीटें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 16 सीटें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा, महगामा हैं। इस खबर में हम आपको पाकुड़ विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक पाकुड़ विधानसभा सीट है। पाकुड़ ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड बनने के बाद बात करें विधानसभा चुनाव की तो साल 2005 में इस सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम विधायक चुने गए जबकि 2009 में यह सीट जेएमएम के खाते में गई और अकील अख्तर विधायक चुने गए तो वहीं 2014 में एक बार फिर से इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया और आलमगीर आलम चुनाव जीते। इस बार महागठबंधन की ओर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है और कांग्रेस ने आलमगीर आलम को मैदान में उतारा है। तो बीजेपी ने बेनी प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जेवीएम ने कमरूद्दीन अंसारी पर दांव लगाया है।
PunjabKesari
साल 2019 में हो रहे चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल 3 लाख 16 हजार 886 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 785 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 101 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम ने जेएमएम के अकील अख्तर को 18 हजार 66 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आलमगीर आलम को कुल 83 हजार 338 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेएमएम के अकील अक्तर को कुल 65 हजार 272 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी के रंजीत कुमार तिवारी को कुल 64 हजार 479 वोट मिले थे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के अकील अक्तर ने कांग्रेस के आलमगीर आलम को 5 हजार 676 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। अकील अख्तर को कुल 62 हजार 246 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आलमगीर आलम को कुल 56 हजार 570 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के संजय कुमार को 29 हजार 748 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम ने बीजेपी के वेणी प्रसाद गुप्ता को 25 हजार 736 मतों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया था। आलमगीर आलम को कुल 71 हजार 736 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे वेणी प्रसाद गुप्ता को 46 हजार वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के मोहम्मद इकबाल को 14 हजार 773 वोट मिले थे।

झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो इस सीट पर दो बार कांग्रेस और एक बार जेएमएम का कब्जा रहा है और इस बार कांग्रेस, जेएमएम और राजद गठबंधन में हैं। इसलिए इस सीट पर कांग्रेस का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!