नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर के सहयोग से 174 मजदूर लौटे झारखंड, CM हेमंत ने प्रकट किया आभार

Edited By Diksha kanojia,Updated: 28 May, 2020 11:10 AM

174 laborers returned to jharkhand in collaboration with annlsb

इस लॉकडाउन के बीच झारखंड में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर के पूर्ववर्ती छात्रों के सहयोग से गुरुवार यानी आज 174 मजदूर सकुशल अपने घर लौटें।

रांचीः इस लॉकडाउन के बीच झारखंड में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर के पूर्ववर्ती छात्रों के सहयोग से गुरुवार यानी आज 174 मजदूर सकुशल अपने घर लौटें। इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन ने एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल लॉ स्कूल, बैंगलोर का आभार प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार, सीएम हेमंत ने कहा कि इस नेक काम के लिए मैं एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल लॉ स्कूल, बैंगलोर (ANNLSB) और झारखण्ड एवं महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों समेत पर्दे के पीछे से कार्य कर रहे सभी कोऑर्डिनेटरों का आभार प्रकट करता हूं। आप सब के अथक परिश्रम से आज 174 मजदूर सकुशल झारखंड लौटे हैं।

सोरेन ने कहा कि कोरोना से हमारे संघर्ष में आप जैसे सक्षम सहयोगियों का खुद सामने आकर जरूरतमंदों की मदद करने से मानवता की भावना प्रबल होती है। साथ ही आपके कार्यों से प्रेरित हो अन्य कई व्यक्ति एवं संस्थाएं भी भविष्य में मदद को सामने आएंगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!