रामपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 06 Jan, 2017 04:01 PM

rampur assembly constituency up election 2017

रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली सदर सीट है रामपुर।

रामपुर विधानसभा संख्या-37
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली सदर सीट है रामपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 18 हजार 714 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 560 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 141 है। सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान का अरसे से कब्जा रहा है। वे रामपुर के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। और प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री हैं। समाजवादी पार्टी की भीतरी लड़ाई के बाद वे किस पक्ष में जाएंगे, ये तो तय नहीं है। लेकिन इतना तय है कि सीट पर उनका स्वंय का वजूद है। जो कम होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि बाकी पार्टियां इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गई हैं।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
रामपुर सीट के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के तनवीर अहमद खान को हराया था। तीसरे स्थान पर बसपा के भारत भूषण रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के जागेश्वर दयाल दीक्षित रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनावों में भी इस सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के अफरोज अली खान को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर बीजेपी के अनिल कुमार रहे थे। जबकि बसपा के मुसर्रत खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
साल 2002 के विधानसभा चुनावों में भी सपा के आजम खान ने ही इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के अफरोज अली खान को हराया था। तीसरे स्थान पर रालोद के कपिल आर्य रहे थे। जबकि बसपा के रमेश चंद्र चौथे नंबर पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!