अलीगढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 03:10 PM

aligarh assembly constituency up election 2017

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 76 है अलीगढ़। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

अलीगढ़ विधानसभा संख्या-76
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 76 है अलीगढ़। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 94 हजार 190 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 963 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 221 है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को इस सीट पर जीत मिली थी। जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें हो सकती हैं, क्योंकि चुनाव के ठीक पहले पार्टी में बंटे धड़ों की वजह से जनता में नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि यहां की जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के जफर आलम ने बीजेपी के आशुतोष वार्षणेय को हराया था। बीएसपी के संजय शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के योगेश कुमार शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के जमीरुल्लाह ने बीजेपी के संजीव राजा को पराजित किया था। कांग्रेस के विवेक बंसल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के गोपाल नारायण चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के विवेक बंसल ने बीजेपी के दीपक मित्तल को पराजित किया था। एनएलपी के अब्दुल खालिक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के मुकेत अली चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!