Edited By Nitika,Updated: 13 Mar, 2020 05:01 PM
बिहार में रोहतास जिले से दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश के कारण शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
रोहतासः बिहार में रोहतास जिले से दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश के कारण शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गायघाट गांव में पहाड़ी के निकट तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया। इस घटना में खेत में काम कर रहे दो मजदूरों और एक किसान की मौत हो गई है।
वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान राजा राम सिंह यादव, गुरूचेला रजवार और रामचेला रजवार के रूप में की गई है। गुरु चेला रजवार और राम चेला रजवार सगे भाई थे।