निर्भया को मिला इंसाफ, चिराग बोले- इस फैसले से देश की न्यायपालिका पर बढ़ेगा लोगों का भरोसा

Edited By Nitika,Updated: 20 Mar, 2020 11:31 AM

statement of chirag paswan on nirbhaya case

आखिरकार सात साल बाद देश की बेटी निर्भया को इंसाफ मिला है। निर्भया कांड के चारों दोषियों को आज सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया। सालों बाद आज देश की न्यायपालिका को जीत हासिल हुई है। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग...

पटनाः आखिरकार सात साल बाद देश की बेटी निर्भया को इंसाफ मिला है। निर्भया कांड के चारों दोषियों को आज सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया। सालों बाद आज देश की न्यायपालिका को जीत हासिल हुई है। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

चिराग पासवान ने इसे निर्भया की जीत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि निर्भया के दोषीयो को आज सुबह फांसी की सजा हुई है। इस फैसले से देश की न्यायपालिका पर देशवासीयों का भरोसा बढ़ेगा। ऐसे अपराधीयों को जल्द सजा मिलें इसके प्रावधान भी करने होंगे ताकि भारत की बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें और निर्भिज्ञ होकर अपना जीवन जियें। चिराग ने कहा कि आज निर्भया की जीत हुई है।

बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दरिंदों ने मानवता के साथ पूरी दिल्ली को शर्मसार किया था। इस घटना को छह अपराधियों ने अंजाम दिया था, जिनमें से एक मुख्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली और एक नाबालिग होने कारण कोर्ट ने 3 साल की सजा के बाद उसे बरी कर दिया। वहीं चारों दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार को सात साल बाद आज सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!