शिक्षकों पर कुठाराघात कर रही नीतीश सरकार की हिटलरशाहीः कांग्रेस

Edited By Nitika,Updated: 20 Feb, 2020 05:15 PM

congress targets nitish government

बिहार कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए नियोजित शिक्षकों के वेतन रोके जाने और बर्खास्तगी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की हिटलरशाही लोकतंत्र के मानदंडों की धज्जियां उड़ाकर शिक्षकों पर कुठाराघात कर रही है।

पटनाः बिहार कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए नियोजित शिक्षकों के वेतन रोके जाने और बर्खास्तगी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की हिटलरशाही लोकतंत्र के मानदंडों की धज्जियां उड़ाकर शिक्षकों पर कुठाराघात कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज अथवा सरकार की नींव शिक्षक होते हैं, यह जानते हुए भी बिहार की नीतीश सरकार शिक्षकों के ऊपर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार की हिटलरशाही लोकतंत्र के मानदंडों की धज्जियां उड़ा रही हैं।

झा ने कहा कि सरकार नियमों के विपरित शिक्षकों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। न्याय का गला घोटते हुए एक-एक कर शिक्षकों को बर्खास्त किया जा रहा है, जो अपने आप में हिटलरशाही का ताजा उदाहरण है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसी बिहार की धरती पर एक शिक्षक चाणक्य ने धनानंद के विशाल साम्राज्य का नाश किया था। आज इसी बिहार की धरती में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाखों शिक्षकों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्हें यह सोच लेना चाहिए कि उनकी सरकार का क्या अंजाम होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार का यह रवैया प्रदेश के शैक्षणिक हालातों को बद से बदतर स्थिति में ले जाएगा। शिक्षकों के हड़ताल के मसले पर सरकार को हठधर्मिता का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को यह समझना चाहिए कि सरकार हठधर्मिता से नहीं चलती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!