Bihar News: कांग्रेस ने नीतीश कुमार को बताया ‘गिरगिट' कहा- बिहार की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Jan, 2024 12:46 PM

congress called nitish kumar a  chameleon  and said that the people

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने जदयू पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार की तुलना ‘गिरगिट' से की और कहा कि राज्य की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि...

यूपी डेक्स/ बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने जदयू पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार की तुलना ‘गिरगिट' से की और कहा कि राज्य की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं भाजपा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से डरे हुए हैं, इससे ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक रचा गया।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्त कर कहा कि RJD के रवैये से सरकार चलाने में परेशानी हो रही थी जिसे परेशान हो कर हम ने गठबंधन को तोड़ दिया है। अब हम नए गठबंधन एनडीए में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबकी राय से हमने इस्तीफा दिया है। सरकार बनने का अभी आप लोग इंतजार कीजिए। वहीं इस्तीफे के बाद उन्होंने पीएम मोदी से बात भी की है। पीएम मोदी ने 9वीं बार सीएम बनने की बधाई दी है। जबकि भाजपा से दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की सम्भावना है।

अधिकारियों बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे। कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!