Edited By prachi,Updated: 03 Aug, 2018 02:37 PM
जदयू विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक का शव शुक्रवार की सुबह नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सामन रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। इस घटना के चलते प्रशासन में हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। विधायक बीमा भारती और उसका...
पटनाः जदयू विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक का शव शुक्रवार की सुबह नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सामन रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। इस घटना के चलते प्रशासन में हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। विधायक बीमा भारती और उसके पति अवधेश पर कई आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। दो साल पहले विधायक ने अपने पति पर बेटे को जहर देकर मारने का भी आरोप लगाया था।
43 वर्षीय बीमा भारती पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। उस पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से एक हत्या का मामला है। इसके साथ ही विधायक के पति पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जेल से छूट कर आया है। बीमा भारती का पति अवधेश इलाके का दबंग माना जाता है। वह अकसर अपनी विधायक पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।
शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर विधायक बीमा भारती के बेटे का शव बरामद होने के बाद से प्रशासन सकते में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के कई मंत्रियों ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रकट की। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने डीआईजी को मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।