Edited By ,Updated: 09 Apr, 2016 04:50 PM
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक बैग से लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र...
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक बैग से लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतुपर सकतपुर गांव के पास कुछ लोगों ने नदी के किनारे एक लावारिस बैग देखा। मामला संदेहपूर्ण लगने पर लोगों ने पुलिस को इस बारे सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर उन्हें एक लड़की लाश मिली। लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि इसकी हत्या करते यहां फैंका गया है। लड़की के शरीर पर नीले रंग का सूट है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लड़की की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे बैग में डालकर यहां फैंका गया है।
लाश की पहचान के लिए अमेठी व रायबरेली जिले के थानों को सूचित किया गया है। एस.ओ. शिवतरनगंज दिनेश यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पहचान की कोशिश की जा रही है।