विकास के लिए वंशवाद तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति जरूरी: PM

Edited By ,Updated: 14 Jun, 2016 11:56 AM

allahabad narendra modi up

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परिवर्तन रैली में घोषणा की कि विकास के लिए वंशवाद तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलनी जरुरी है...

इलाहाबाद:  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परिवर्तन रैली में घोषणा की कि विकास के लिए वंशवाद तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलनी जरुरी है। यू.पी. के विकास से ही भारत 1 नंबर देश बनेगा।

उन्होंने मायावती और मुलायम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों में मिलीभगत है। दोनों एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, लेकिन सत्ता में आने पर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। भाई-भतीजावाद ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। जब तक यहां 5-5 साल लूट करने की ठेकेदारी बंद नहीं होगी तब तक प्रदेश का भला नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग सरकार बनाने में यू.पी. का बड़ा हाथ है। जब देश में मुसीबत बढ़ी है प्रदेश के लोग आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि वह यू.पी. में 50 साल का काम 5 साल में करेंगे। यदि यू.पी. में उनकी सरकार आई तो यहां की तस्वीर बदल देंगे, बस एक मौका दीजिए।

इससे पहले मोदी ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से अपने आचरण में संयम और सहानुभूति समेत 7 मंत्र का अनुसरण करने को कहा तथा साथ ही इस बात पर जोर दिया कि लोग केवल नारों से संतुष्ट नहीं होते बल्कि यह देखते हैं कि देश किस तरह मजबूत हो रहा है। उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस गांधी परिवार पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश ने हालांकि ऐसा भी देखा है कि वैध रूप से हकदार नहीं होते हुए भी लोगों ने सत्ता का स्वाद चखा।

बसपा और कांग्रेस में ईलू-ईलू : अमित शाह 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुटकी ली है कि आजकल कांग्रेस और  बसपा में ईलू ईलू चल रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं यू.पी. में ठीक तरीके से लागू नहीं की गईं। सपा सरकार ने ये योजनाएं रोक दी। सपा और बसपा ने यू.पी. में विकास नहीं किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!