Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 05:39 PM
नैनीताल के हल्द्वानी बाजार के बीचों-बीच सालों से बने अवैध निर्माण अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने डंडा चलाना शुरु कर दिया है। नगर निगम और स्थानीय प्राधिकरण के नेतृत्व में शुक्रवार को मंगल पड़ाव से लेकर कारखाना बाजार तक अवैध निर्माण इमारतों को ध्वस्त...
नैनीताल: नैनीताल के हल्द्वानी बाजार के बीचों-बीच सालों से बने अवैध निर्माण अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने डंडा चलाना शुरु कर दिया है। नगर निगम और स्थानीय प्राधिकरण के नेतृत्व में शुक्रवार को मंगल पड़ाव से लेकर कारखाना बाजार तक अवैध निर्माण इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया।
नगर आयुक्त हरवीर सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था कि अतिक्रमण हटाया जाए। दीपावली की वजह से सबको समय दिया गया था। उसके बाद भी लोगों ने एक नहीं सुनी। इस पर सख्त होकर नगर निगम की टीम पूरा अतिक्रमण हटा रही है। इसके लिेए व्यापार मंडल के साथ एक बैठक भी की गई, जिसमें यह तय हुआ है कि भविष्य में वो एेसा नहीं करेंगे।
बता दें कि इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध करना चाहा, लेकिन प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी। गलियों और बाजारों में अवैध निर्माण कर दुकानें बनाई गई थी, जिसे नगर निगम द्वारा JCB से गिराया गया।