Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 04:16 PM
सहारनपुर में हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल के अंदर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी की मौत दिल का....
सहारनपुरः सहारनपुर में हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल के अंदर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक को जेल में सही तरह का इलाज नहीं मिला और ना ही उसके बीमारी की सूचना हमें दी गई। ईलाज के अाभाव के कारण ही मौत हुई है।
पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्रा ने आज बताया कि नकुड़ थानाक्षेत्र निवासी सोनू हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहा था। आज सुबह दिल का दौरा पडऩे पर सोनू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि सोनू को समय पर उपचार नहीं दिया गया और उसकी बीमारी की जानकारी भी परिजनों को नहीं दी गई। पुलिस और प्रशासन मामले में आगे की औपचारिक्ताएं पूरी कर रहे हैं।