अखिलेश का तंज, जहां EVM से हुआ चुनाव वहां हुई BJP की जीत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 04:56 PM

यूपी में निकाय चुनाव पर सबकी नजर थी जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा का अगला टारगेट अब गुजरात चुनाव है। पार्टी ने 16 में से 14 नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है।

लखनऊ: यूपी में निकाय चुनाव पर सबकी नजर थी जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा का अगला टारगेट अब गुजरात चुनाव है। पार्टी ने 16 में से 14 नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पर भी पार्टी का दबदबा पहले से बेहतर रहा। हाल ही के चुनावी नतीजों पर गौर फरमाए तो कुछ असमंजस वाली तस्वीर नजर आती है।

जानकारी के अनुसार चुनावी नतीजों की खास बात सामने आई है कि नगर निगम में जहां भाजपा ने तकरीबन आधी सीटें जीत लीं वहां ईवीएम से वोटिंग हुई जबकि नगर पंचायत और नगर पालिका में वोटिंग के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया। नतीजों को लेकर समाजपार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाने पर वोट भाजपा को ही गया इसलिए ईवीएम पर अब भरोसा नहीं रहा। आगामी चुनाव मतपत्रों से ही कराए जाने चाहिए।

अगर नगर पंचायत की बात की जाए तो भाजपा का प्रदर्शन यहां काफी कमजोर रहा है। नगर पंचायत सदस्य के लिए 5446 वार्ड में चुनाव हुए और इनमें से 664 पर ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। यानी भाजपा को नगर पंचायत के 12.22% वार्डों में जीत मिली। नगर पालिका परिषद सदस्य और नगर पंचायत सदस्यों का कुल आंकड़ा देखा जाए तो करीब 15 फीसदी वार्डों पर ही भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!