Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 01:49 PM
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले राजनीतिक पार्टियों में जमकर फेरबदल हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश 5 पूर्व विधायक मंगलवार को सपा पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने...
लखनऊः नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले राजनीतिक पार्टियों में जमकर फेरबदल हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश 5 पूर्व विधायक मंगलवार को सपा पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
बता दें कि शामिल होने वालों में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक अशोक सिंह और पूर्व मंत्री तारा चंद्र शास्त्री भी सपा में शामिल हुए। इनके अलावा तीन बार के एमएलसी मनीष जायसवाल भी सपा में शामिल हो गए।
दरअसल सपा पार्टी इस बार के यूपी नगर निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल पर मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है। इस सदस्यता अभियान को उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले बीजेपी ने बसपा और सपा के कई एमएलसी तोड़ लिए थे।
गौरतलब है कि बीते दिन सपा के सांसद रहे कद्दावर नेता घनश्याम अनुरागी ने बसपा का दामन थाम लिया था। पार्टी से निष्कासित घनश्याम अनुरागी का यह कदम समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।